क्या खाने से कैंसर नहीं होता है?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 11:59

कैंसर से बचने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं: जानिए वे 10 आहार जो कैंसर से बचाने और होने के लिए हैं जिम्मेदार

अगर आपकी फैमिली में कैंसर का इतिहास रहा है तो आपको कैंसर से सतर्क रहने की आवश्यकता है, यहां हम आपको कैंसर से बचने के सही आहार के बारे में बता रहे हैं...

कैंसर (Cancer) एक बेहद गंभीर रोग है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर की कुछ कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ती हैं और शरीर के अन्य भागों में फैल जाती हैं। कैंसर मानव शरीर में लगभग कहीं भी शुरू हो सकता है। यह एक ऐसा रोग बन गया है, जिससे होने वाली मौतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हर साल लाखों लोग कैंसर से मर रहे हैं। सिर्फ भारत में ही हर साल 11 लाख से अधिक लोग कैंसर की चपेट में आ रहे हैं, और करीब 8 लाख से अधिक लोग कैंसर के चलते अपनी जान गवां रहे हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कैंसर विशेषज्ञ बताते हैं कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर आपको कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है? शोध से पता चलता है कि कई कैंसर जीवनशैली व्यवहार से जुड़े होते हैं जिनमें अस्वस्थ्यकर खाने के पैटर्न और शारीरिक गतिविधि की कमी शामिल है।
आहार का आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव

वेबएमडी के चीफ मेडिकल ऑफिसर जॉन व्हाईट (एमडी) की माने तो, आप क्या खाते हैं और क्या नहीं, ये आपके स्वास्थ्य पर एक शक्तिशाली प्रभाव डाल सकता है, जिसमें कैंसर के लिए आपका जोखिम भी शामिल है। जबकि शोध ठोस कारण और प्रभाव संबंधों के बजाय विशिष्ट खाद्य पदार्थों और कैंसर के बीच संबंधों की ओर इशारा करते है, कि कुछ आहार संबंधी आदतें हैं जो आपके जोखिम पर एक बड़ा प्रभाव डाल सकती हैं। उदाहरण के लिए, फलों, सब्जियों और जैतून के तेल जैसे स्वस्थ वसा से भरपूर पारंपरिक मेडिटेरियन आहार खाने से स्तन कैंसर सहित विभिन्न प्रकार के सामान्य कैंसर होने का खतरा कम हो सकता है। इसके विपरीत, एक आहार जिसमें प्रसंस्कृत मांस की डेली सर्विंग शामिल है, आपके कोलोरेक्टल कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकता है। अच्छी तरह से खाने से आपको कई तरह से कैंसर को रोकने और हराने में मदद मिल सकती है। हालांकि कैंसर को रोकने के लिए कोई गारंटीकृत तरीका नहीं है। इस लेख में हम डॉ. जॉन व्हाईट से प्राप्त जानकारी के माध्यम से आपको बता रहे हैं कि कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए आपको क्या खाना चाहिए और किन फूड्स से परहेज करना चाहिए।

कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए खाएं ये फूड्स

1. मछली: विशेष रूप से वसायुक्त मछली जैसे सैल्मन, टूना, ट्राउट और हलिबूट।

2. साबुत अनाज: खरीदारी करते समय, फूड्स के लेबल को विशेषतौर पर चेक करें कि उनमें साबुत अनाज शामिल है या नहीं।

3. फल और सब्जियां: इनके विभिन्न प्रकारों पर विचार करें, जिसमें केल, कोलार्ड और फूलगोभी जैसी क्रूसिफेरस सब्जियां शामिल हैं।

4. नट्स: वे प्रोटीन और स्वस्थ वसा का एक बेहतरीन स्रोत हैं।

5. जड़ी-बूटी और मसाले: उनके पास किसी भी खाद्य समूह के तुलना में उच्चतम एंटीऑक्सीडेंट स्तर होता है।
कैंसर से बचने के लिए इन फूड्स का सेवन करें सीमित

1. रेड मीट: इसमें सिर्फ बीफ ही नहीं है, बल्कि पोर्क और लैंब का मास भी शामिल है।

2. परिष्कृत अनाज: ब्रेड, क्रैकर्स, बेक्ड फूड्स और व्हाइट राइस पर विचार करें।

3. चीनी वाले मीठे पेय पदार्थ: इसके बजाय फ्लेवर्ड वॉटर (लेमन या लाइम) या स्पार्कलिंग वॉटर आजमाएं।

4. प्रोसेस्ड मीट: यह न मानें कि "नाइट्रेट या नाइट्राइट-फ्री" मीट कैंसर के जोखिम को समाप्त करता है।

5. अल्कोहल: यह शराब का प्रकार नहीं है बल्कि इसकी मात्रा है जो आपके कैंसर के जोखिम को बढ़ाती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info